Ludhiana: चिकन करी में पका दिया चूहा, प्लेट में मरा चूहा देख कस्टमर ने जमकर काटा बवाल, वीडियो वायरल

Must Read

Dead Rat found in Chicken Curry: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कथित तौर पर एक रेस्टोरेंट के उपर आरोप लगाया गया है कि उसने एक ग्राहक को चिकन करी परोसा जिसमे एक मरा हुआ चूहा पया गया. इस बात की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. वहीं इस पूरे प्रकरण का वीडियो पीड़ित परिवार द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.

इस मामले में फील्ड गंज क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी विवेक कुमार की शिकायत के आधार पर होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके त्वरित कार्रवाई की. पीड़ित प्रेम कुमार ने वीडियो के साथ दावा किया कि जो खाना उनको परोसा गया उसमे एक मरा हुआ चूहा था. इस खाने के कारण उनका परिवार बीमार पड़ गया.

यह भी पढ़ें- Life Threatening: शादी के बाद लिव इन में रह रही महिला ने HC से मांगी सुरक्षा, याचिका खारिज कर कोर्ट ने बताई वजह

पीड़ित को कैसे हुआ शक

पीड़ित विवेक का कहना है कि जैसे ही उन्होंने भोजन का एक हिस्सा देखा तो उनको कुछ संदेह हुआ. ऐसे में उनको लगा कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है. जब उन्होंने खाने की करीब से पड़ताल की तो वो चौंक गए क्यों कि खाने में एक मरा चूहा था. इस मुद्दे को उन्होंने दुकानदार के सामने उठाया, दुकानदार ने उनसे कठोर भाषा में बात की साथ ही धमकिया भी दे डाली. इसके बाद जब दुकानदार ने बात नहीं मानी तो विवेक ने पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं उनका कहना है कि दूषित खाना खाने के कारण उनके परिवार ने कुछ स्वास्थ्य संबंधित अव्यवस्था महसूस की.

ये भी पढ़ेंः DREAM IN SAWAN MONTH: सावन में दिखे ये सपने, तो समझिए महादेव हैं प्रसन्न; जल्द मिलेगी खुशखबरी

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता डिवीजन नंबर 6 पुलिस स्टेशन में धारा 273 (हानिकारक भोजन या पेय की बिक्री) और 269 (लापरवाही से काम करना जिससे जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना हो) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. विवेक द्वारा जारी विडियो के उत्तर में दुकानदार ने भी एक वीडियो जारी किया. जहां पर उसने दावा किया कि ग्राहक ने पहले छूट मांगी, छूट ना मिलने के कारण उसने मनैजर के साथ बहस की. वहीं उसने धमकी भी दी कि वो प्रतिष्ठान को बदनाम कर देगा. हालांकि इस घटना के बाद से कई लोगों में दहशत का माहौल है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This