Video: यूपी में बच्चा पैदा करने पर मिलेगा 20 से 25 हजार

Must Read

यूपी सरकार के द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना (Maternity Child and Girl Child Help Scheme) का शुभारंभ किया गया है. इस योजना अंतर्गत राज्य में गर्भवती महिलाओं को प्रसव  होने के पूर्व प्रसव होने के बाद पोस्टिक आहार उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ रह सके. इस योजना के अंतर्गत श्रमिक महिलाओं या श्रमिक पुरुष की पत्नियॉं को लाभान्वित किया जायेगा. चलिए जानते है इस योजना के बारे में…

बालिका मदद योजना के लाभ

·  योजना के अंतर्गत लड़का होने पर ₹20000 और लड़की होने पर ₹25000 की आर्थिक सहायता सरकार देगी.

·   श्रमिक महिला का गर्भपात किसी कारणवश हो जाता है, तो ऐसे स्थिति में 2 महीने का वेतन सरकार देगी.

·  यदि पहली और दूसरी संतान बालिका है या बालिका को अगर आप गोद ले रहे हैं, तो आपको ₹25000  सावधि जमा की सुविधा दी जाएगी.

·  अंतर्गत प्रसव अवस्था में कम से कम 3 महीने का वेतन मेडिकल ट्रीटमेंट के तौर पर दिया जाएगा.

मातृत्व शिशु योजना पात्रता

·  योजना का लाभ पंजीकृत महिला श्रमिक और पंजीकृत श्रमिक पुरुष की पत्नी को ही मिलेगा.

·  योजना के तहत केवल 2 बच्चे तक इसका लाभ उठाया जा सकता है.

· आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This