SDM Jyoti Maurya: “बेवफा” SDM ने शासन के सामने रखा पक्ष, दी ये दलीलें

Must Read

SDM Jyoti Maurya: सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी यूपी की महिला PCS अधिकारी ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya) ने पति आलोक मौर्या संग चल रहे विवाद को लेकर यूपी शासन को अपना लिखित जवाब सौंप दिया है. शुक्रवार (7 जुलाई) को लखनऊ के लोकभवन पहुंचीं ज्योति मौर्या ने अधिकारियों को जवाब सौंप दिया. हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन, प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है.

साथ ही कहा, उनका मामला कोर्ट में है और सफाई भी कोर्ट में ही देंगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर पति आलोक के साथ विवाद को लेकर छिड़ी बहस के बीच यूपी शासन की तरफ से उनसे जवाब मांगा गया था. शुक्रवार को वो लखनऊ पहुंची और नियुक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा. ज्‍योति मौर्या ने नियुक्ति विभाग के एसीएस देवेश चतुर्वेदी को घटनाक्रम से अवगत कराया.

बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिकारियों से कहा, सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं और उसकी जांच होनी चाहिए. हालांकि, मुलाक़ात के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की और चली गईं. बता दें, पति आलोक मौर्या ने पत्नी ज्योति के घूस लेने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी. इसी संबंध में वे अपना पक्ष रखने के लिए लखनऊ आई थीं. पति आलोक का आरोप है कि ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के बीच अफेयर चल रहा है. झांसी में मीडिया ने उनके और ज्योति मौर्या के रिश्तों को लेकर सवाल भी किया.

लेकिन, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वे सिर्फ कहते रहे कि ‘जबरदस्ती न करें.’ इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए. बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्या और इनके पति आलोक मौर्या का विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग तरह-तरह के मीम्स के साथ यह आंकलन करने में जुटे हैं कि कौन सच्चा है और कौन झूठा है.

ये भी पढ़े:- सीधी पेशाब प्रकरण: उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है…, पीड़ित दशमत ने उठाई आरोपी को रिहा करने की मांग

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This