Ajab Gajab News: क्या करोड़पति बनते-बनते रह जाएगा मजदूर, दीवार से निकले डेढ़ करोड़

Must Read

Millionaires Worker: क्या हो जब गरीब मजदूर को काम करते समय अचानक नोटों की कई गड्डी मिल जाए. अगर ऐसा हुआ, तो एक मजदूर के लिए ये किसी लॉटरी से कम नहीं है. आपको बता दें कि एक मजदूर ने घर की दीवार तोड़ना शुरू किया. इस दौरान दीवार से अचानक नोटों के बंडल निकलने लगे. इसके अलावा पुराने मकान के कुछ हिस्सों में पुरानी चीजें मिलीं. वहीं, जब एक दीवार को तोड़ा गया, तो कई जगहों से नोटों की गड्डी निकलने लगी. आइए बताते हैं पूरा मामला.

मामले ने लिया ट्विस्ट
आपको बता दें कि ये मामला अमेरिका का है. मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो ये मामला कुछ समय पहले का है. हाल ही में ये मामला दोबारा चर्चा में आ गया है. दीवार से नोटों की गड्डी निकलने के मामले ने जबरदस्त ट्विस्ट ले लिया है. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

पैसे गिनने में लगे कई दिन
मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो मजदूर ने जैसे ही दीवार तोड़ना शुरू किया, उसमें से नोटों के बंडल निकलने लगे. खास बात ये है की दीवार की तोड़ फोड़ के दौरान वहां कोई भी मौजूद नहीं था. मौका देख मजदूर ने पूरी दीवार को तोड़ा. दीवार को तोड़ने पर उसे काफी पैसे मिले. एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कीमत भारतीय रुपये में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए थी. जानकारी के मुताबिक दीवार से निकले पैसों को गिनने में कई दिन लग गए.

मजदूर ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
आपको बता दें कि मिले हुए सारे पैसे को मालकिन के पास जमा कराया गया, लेकिन इन पैसों पर अब मजदूर ने भी हक जताते हुए दावा किया है. इस मामले में मजदूर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट में मजदूर ने अपना तर्क देते हुए कहा कि मिले हुए पैसों में उसका भी हक बनता है. फिलहाल, मामले में एक बार फिर जांच शुरू कर दी गई है. अब देखना है कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला करता है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This