Road Accident: खंडवा में भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की भिड़ंत, 5 की मौत

Must Read

खंडवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa road Accident) जिले में 18 अगस्त को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसा इतना भयानक था कि सभी 5 कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है. पूरी घटना पुनासा के पास सनावद मार्ग पर दौलतपुरा के पास की है. बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात दो बजे हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक युवक कसरावद तहसील के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सभी किसी काम के सिलसिले में गुरुवार को पुनासा आए थे.

देर रात वो अपना काम कर के वापस जा रहे थे, जिस दौरान ये भयानक एक्सीडेंट हुआ है. इस भयान कार और डंपर की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए. इस वजह से कार से शवों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. दौलतपुरा पर गाड़ी नंबर एमपी 09 डब्लू जी 0293 रात में सामने से आ रही डंपर से भिड़ गई, कार में कुल पांच युवक सवार थे सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान 36 वर्षीय अलकेश पुत्र तुलसीराम निवासी दोंगांवा थाना कसरावद, 23 वर्षीय आदित्य पुत्र अमित शर्मा निवासी राम मंदिर चौक कसरावद, 40 वर्षीय भारत पुत्र चिंताराम निवासी काकरिया थाना कसरावद, 26 वर्षीय मनीष पुत्र ताराचंद वर्मा निवासी दोंगांवा थाना कसरावद, 36 वर्षीय पुखराज पुत्र चरणदास नामदेव निवासी दोंगावा के तौर पर हुई है.

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This