Gold Silver Price Today: सोना चमका, चांदी लुढ़की; चेक कर लें आज का ताजा रेट

Must Read

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: भाद्रपद का महीना शुरू हो गया है. इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, हरियाली तीज समेत कई प्रमुख व्रत त्यौहार पड़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए जुरुरी खबर है. बता दें कि यहां एक तरफ सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक सोने की कीमत में आज जरा सा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी शनिवार को 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 56,200 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज 59,010 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत भी स्थिर (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में आज कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 80,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी, वो आज 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में कल यानी शनिवार को 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 59,010 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 56,080 से बिका, वो आज 56,130 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज 58,940 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः Maharashtra: ठाणे के भिवंडी में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत, कई घायल

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This