MBA vs MCA: बैचलर डिग्री के बाद MBA करें या MCA, जानें किसमें है कैसा स्‍कोप

Must Read

MBA vs MCA:  BBA या BCA करने के बाद कई छात्र इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज रहते है कि वो MBA करें या MCA. वो ये नहीं समझ पाते है कि किस कोर्स को करने से करियर अच्‍छे से सेट हो पाएगा. किसमें ऐवरेज सैलरी कितनी मिलेगी. तो चलिए जानते है कि बैचलर डिग्री के बाद आपके लिए कौन सा कोर्स परफेक्‍ट ऑपशन है.

MCA (Master of Computer Application)

आपको बता दें कि तीन साल की इस पोस्टग्रेजुएट डिग्री में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और IT सेक्टर के टेक्निकल एरिया पर फोकस किया जाता है. इस डिग्री के दौरान कैंडिडेट्स को फास्ट और सिंपल एप्लीकेशन बनाने के लिए टेक्नोलॉजिकल डिजाइन को क्रिएट करने पर काम करना सिखाया जाता है. इसमें स्टूडेंट्स को अलग अलग टॉपिक्स के लिए ट्रेंड किया जाता है, इसके साथ ही इसमें वेब डिजाइनिंग भी शामिल होता है.

MBA (Master of Business Administration)

MBA स्टूडेंट्स अपनी दो साल की डिग्री के दौरान इंटेलेक्चुअल, एडमिनिस्ट्रेटिव और लीडरशिप एबिलिटीज पर काम करते हैं.  साथ ही इसमें फाइनेंस, अकाउंटिंग, मार्केटिंग जैसे सेक्टर के बारे में पढ़ाई भी करते हैं. MBA प्रोग्राम्स में इकोनॉमिक, ह्यूमन रिसॉर्स, लॉजिस्टिक, कम्यूनिकेशन जैसे फील्ड में बहुत सी वैराइटी के साथ पढ़ाई करनी होती है.

किसमें क्या मौका

आपको बता दें कि MBA, MCA दोनों कोर्स ही प्रोफेशनल हैं, जिसमें अपनी अपनी स्पेशिलिटी हैं. बात करें MBA की तो यह उनके लिए अच्छा है जो बिजनेस फील्ड में काम करना चाहते हैं. इसके जरिए मार्केटिंग, फाइनेंस और ह्यूमन रिसॉर्सेज में काम का मौका मिलता है.

वहीं, MCA के बाद उन स्टूडेंट्स को अच्छे मौके मिलते हैं जिन्हें एकेडमिक्स और रिसर्च में दिलचस्पी है. मैथ्स पसंद है तो MCA इसके लिए बेस्ट है.

किसमें मिलती है अच्‍छी सैलरी

एंट्री लेवल पर MBA की ऐवरेज सैलरी 5-6 LPA, और MCA की सैलरी 4-5 LPA होती है.

MID लेवल पर MBA की सैलरी 8-10 LPA और MCA की सैलरी 8-9 LPA तक होती है.

TOP लेवल पर MBA की सलैरी 12+ LPA, MCA की सैलरी 10+ LPA तक ऐवरेज रहती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This