Mole On Body: इन अंगो के तिल लव लाइफ के बारे में देते हैं कुछ संकेत…

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mole On Body: सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर की बनावट, तिल या मस्‍से को भविष्‍य और व्‍यक्ति के भाग्‍य से जोड़कर देखा गया है. माना जाता है कि किसी भी इंसान के शरीर पर तिल या मस्सा जन्म से होता है, हालांकि ऐसा नहीं है. कुछ लोगों के शरीर में तिल के निशान जन्‍म के बाद भी निकल आते है.

सामुद्रिक शास्‍त्र के मुताबिक, व्यक्ति के शरीर के अंगों पर तिल होना उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताता है. वहीं, कुछ अंगो के तिल इंसान की लव लाइफ के बारे में भी संकेत देते हैं. तो आइए जानते हैं कि समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के इन अंगो के तिल क्या संकेत देते हैं. 

दाएं गाल पर तिल

समुद्र शास्त्र की मानें तो किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होना शुभ संकेत देता है. दाहिने गाल पर तिल होना प्रेम और रोमांस के बारे में दर्शाता है. समुद्र शास्‍त्र के मुताबिक, जिन लोगों के दाहिने गाल पर तिल होता है, उनकी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और रोमांस बरकरार रहता है. वहीं, बाएं गाल पर तिल होना व्‍यक्ति के जीवन में धोखा मिलने का संकेत देते है. 

आंख के ऊपर तिल होना

सामुद्र शास्‍त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के दाहिने आंख पर तिल होता है उसे अपने जीवन में लाइफ पार्टनर से बहुत सारा प्यार मिलता है. वहीं, अगर तिल बाईं आंख के ऊपर है तो लाइफ पार्टनर के साथ बात-बात पर लड़ाई होना स्वभाविक है. 

हाथ पर तिल 

समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि हाथ पर तिल के निशान बेहद शुभ होते है. अगर किसी मनुष्‍य के दाहिने हाथ पर तिल है तो उसे वफादार जीवनसाथी मिलेगा. साथ ही उसे बेहद प्यार भी करेगा. लेकिन, अगर बाएं हाथ पर तिल है, तो यह व्‍यक्ति के लव लाइफ या शादीशुदा जिंदगी में परेशानी आने के संकेत देता है.


ठोडी पर तिल 

सामुद्रिक शास्‍त्र में व्यक्ति की ठोडी पर तिल को अशुभ माना गया है. कहा जाता है  कि अगर किसी व्‍यक्ति की ठोडी पर तिल है तो उसे अपने जीवन में लाइफ पार्टनर से धोखा मिल सकता है. दोनों के बीच प्यार और रोमांस की भी हमेशा कमी रहती है. 

माथे पर तिल 

समुद्र शास्त्र के मुताबिक, माथे का तिल अशुभ होता है. कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के माथे पर तिल होता है, उसे शादी के बाद काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है. जीवनसाथी के वफादार होने के बावजूद भी उसे प्यार की कमी महसूस होती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This