सुपर हिट गाना ‘करंट मारे ले’ को रितेश पांडेय ने किया रिक्रिएट, श्वेता माहरा ने लुटा दिल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ritesh Pandey Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे रितेश पांडेय इन दिनों एक से बढ़ कर एक हिट गाने दे रहें हैं. जैसे ही उनके गाने यूट्यूब पर रिलीज किए जाते हैं वो ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं. ऐसे में एक और नया गाना रिलीज किया गया है जो इन दिनों तहलका मचाए हुए है.

दरअसल, 2000 के दशक में मनोज तिवारी के गाने ‘करंट मारे ले’ ने गर्दा उड़ा दिया था. इस गाने ने लोगों के दिलों पर राज किया था. अब इसी गाने को सिंगर रितेश पांडे ने रिक्रिएट किया है. जैसे ही इस रिक्रिएटेड गाने को रिलीज किया गया इंटरनेट पर बवाल मचने में थोड़ा भी वक्त नहीं लगा. सांग ‘करंट मारे ले’ को लगातार व्यूज मिल रहे हैं.

रितेश ने दी आवाज
‘करंट मारे ले’ गाने को खुद रितेश पांडे ने गाया है. इस गाने को टी सीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. गाने में श्वेता माहरा और रितेश पांडे को देखा जा सकता है. इस वीडियो गाने में रितेश और श्वेता माहरा ने गजब का डांस किया है. वहीं, संगीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. लोगों का कहना है कि गाने में इतना करंट है कि इससे खुद को बचा पाना संभव नहीं है. लोग इस वीडियो सांग को खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, इस गाने के रिलीज के दौरान रितेश पांडेय ने कहा कि मनोज भैया हमारे आदर्श हैं. उनसे तुलना करना सही नही है.

रिलीज के साथ ही ये गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. गाने को रिकॉर्ड व्यू मिल रहे हैं. इस गाने को टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. रितेश पांडेय ने आवाज दी है और इसके लिरिक्स सिंधु तिवारी ने लिखे हैं. संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो निर्देशन काका फिल्म्स का है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This