Gold Silver Price Today: करवा चौथ से पहले स्थिर हुए सोने-चांदी के भाव, जनिए गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: आज से ठीक दो दिन बाद यानी 01 नवंबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं. इस दौरान वे अपने पति द्वारा तोहफे के रुप में लाए गए साड़ी और आभूषण को पहनती हैं. ऐसे में करवा चौथ के मौके पर अगर आप भी अपनी बीवी के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी करने वाले हैं तो यह खबर जरुरी पढ़ें. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

नहीं बढ़े सोने के भाव (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

चांदी के भाव भी स्थिर (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी रविवार को 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

UP में भी नहीं बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने के भाव स्थिर हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Snoring Side Effects: खर्राटे लेना इन गंभीर बीमारियों को दे सकता है दावत, ऐसे करें बचाव

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This