USA: अमेरिका बनाने जा रहा है B61-13, हिरोशिमा पर गिराए बम से 24 गुना ज्यादा होगा ताकतवर

Must Read

USA: अमेरिका एक ऐसे परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा है, जो जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 24 गुना ज्यादा ताकतवर होगा. इस बात की जानकारी अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा दी गई. कहा जा रहा है कि पेंटागन ने नए बम की मंजूरी और फंडिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. ये नया बम  बी61 न्यूक्लियर ग्रैविटी बम का आधुनिक संस्करण होगा. इस बम का नाम बी61-13 दिया गया है.

आने वाले खतरे को रोकना हमारी जिम्‍मेदारी  
अमेरिका के अंतरिक्ष रक्षा नीति के उपसचिव जॉन प्लम्ब ने अपने बयान में बताया कि ‘बदलते सुरक्षा माहौल और विरोधियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बम बनाने का ऐलान किया गया है. हमारे पास जिम्मेदारी है कि हम हालात की समीक्षा करते रहें और आने वाले संभावित खतरे को रोकें और यदि जरूरत पड़े तो जवाबी कार्रवाई में हमला कर अपने सहयोगियों को आश्वस्त करें.’

ये भी पढ़े:- Noida: लिफ्ट में डॉग ले जाने पर हुआ विवाद, रिटायर्ड IAS ने दंपती को जड़ा थप्‍पड़

हिरोशिमा बम से 24 गुना बड़ा होगा बी61-13
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, USA के इस नए परमाणु बम बी61-13 की क्षमता बी61-7 की तरह ही होगा. वहीं इसका वजन 360 किलोटन होगा, जो कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से करीब 24 गुना बड़ा होगा. बता दें कि हिरोशिमा में जो बम गिराया गया था उसका वजन 15 किलोटन ही था. वहीं, जापान के नागासाकी में गिराए गए बम से बी61-13 बम 14 गुना बड़ा होगा. नागासाकी में गिराया गया बम 25 किलोटन का था. इसके साथ ही बी61-13 बम में आधुनिक सुरक्षा, सटीकता भी कहीं ज्‍यादा बेहतर होगी. 

पुराने बम बी61-7 की जगह लेगा बी61-13  
अमेरिका का नए परमाणु बम बी61-13 बनाने का यह एलान ऐसे समय में किया, जब हाल ही में अमेरिका ने नेवादा की न्यूक्लियर साइट पर एक बड़े बम विस्फोट का परीक्षण किया गया. इसके अलावा रूस भी 1966 की उस संधि से बाहर आ गया है, जिसके तहत दुनियाभर में परमाणु बम के परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, यह नया बम बी61-13 पुराने बी61-7 बम की जगह लेगा, जिसके वजह से अमेरिका के परमाणु हथियारों की संख्या में वृद्धि तो नहीं होगी बल्कि पहले से मौजूद जखीरा ज्यादा खतरनाक हो जाएगा. 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This