Nepal Earthquake: नेपाल के लोगों के साथ भारत, हर संभव मदद का पीएम मोदी ने दिया भरोसा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Earthquake: नेपाल में शुक्रवार रात आये विनाशकारी भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. भूकंप के झटका की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 रही थी. इस भूकंप से कई इमारतें ढह गई, जिसमें दबने से कई लोगों की मौत हो गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस भूकंप से मची तबाही के कारण 128 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं. विनाशकारी भूकंप की वजह से आई तबाही की तस्वीरें सभी को डरा रही हैं, इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने शनिवार सुबह टीम के साथ घटनास्थलों का निरीक्षण किया. नेपाल की सेना और पुलिस बचाव और राहत कार्यों मे जुटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई तबाही से जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

पीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
नेपाल भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” जानकारी दें कि नेपाल में आए भूकंप से मची तबाही में 128 लोगों के मौत की पुष्टी हुई है. वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हुए. जानकारों का मानना है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, UP में ठंड की दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भूकंप से भयंकर तबाही
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप शुक्रवार की रात 11:47PM पर आया, जिसका केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले में था. भूकंप का असर काठमांडू और इसके आसपास के जिलों में देखा गया. इतना ही नहीं भारत में भी इसका प्रभाव नजर आया. दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी दें कि नेपाल के एक टीवी चैनल ‘नेपाल टेलीविजन’ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिले भूकंप के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए. यहां पर कई इमारतें गिरी हैं. इमारतों में लोगों के दबे होने की खबरें भी सामने आई हैं.

नेपाल गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित इलाके में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. इस भीषण भूकंप के कारण देश में 128 लोगों के मौत की खबर है. वहीं, 100 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं. हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा कि इस भूकंप के कारण कितने मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. मृतकों के बढ़ने की संभावना है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This