World Cup 2023: पीएम ने टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, मोहम्मद शमी को लगाया गले

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Hugs Mohammed Shami: रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ 140 करोड़ लोगों का सपना तोड़ा और विश्वकप खिताब को अपने नाम किया. भारत की हार से फैंस में मायूसी देखी गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे.

टीम ने किया था शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पूरे विश्वकप टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय गेंदबाजों ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि फाइनल मुकाबले में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. बावजूद इसके मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने एक अच्छी शुरुआत दिलाई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड अकेले दम पर भारत से जीत दूर लेकर गए.

इमोशनल दिखे खिलाड़ी

भारत की हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखों में आसू देखे गए. सभी क्रिकेटर इमोशनल थे. एक खिलाड़ी दूसरे का हौसला बढ़ा रहे थे. इस दौरान पीएम मोदी स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इसी के साथ उन्होंने मोहम्मद शमी को गले से लगाया. इसकी एक तस्वीर शमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है.

यह भी पढ़ें- Next World Cup: कब और कहां खेला जाएगा अगला वनडे वर्ल्ड कप, कितनी टीमें होंगी शामिल? जानें सबकुछ

शमी ने तस्वीर के साथ लिखा, “दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था. मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं. विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए. हम वापसी करेंगे!”

Latest News

Aaj Ka Suvichar 27 August 2026: आज का दिन खुद को बेहतर बनाने का मौका, पढ़ें मेहनत और आत्मविश्वास से जुड़े 10 शानदार सुविचार

Aaj Ka Suvichar 27 August 2026: आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और सकारात्मक सोच पर आधारित हैं. पढ़ें और अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें.

More Articles Like This