Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: शादी विवाह का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में बंपर उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी भी चमकी (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 79,400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी महंगा हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत बदलाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 57,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार की नई व्यवस्था ने बढ़ाई शिक्षकों की सिरदर्दी, निर्देश नहीं मानने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Latest News

Jamshedpur Terror Alert: जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां

ry) खुफिया एजेंसियों ने जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका जताई है. स्लीपर सेल की सक्रियता के इनपुट के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई ह ै.

More Articles Like This