फिर उड़ी अभिषेक बच्चन और Aishwarya Rai के अलग होने की अफवाह, इस पोस्ट पर मचा बवाल

Must Read

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) की जोड़ी एक है. कपल की ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है, लेकिन इनको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. चर्चा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. इस बीच ऐश्वर्या के एक लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अफवाहों के बादल को और घना कर दिया है.

एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने दी हवा
दरअसल, ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिवंगत पिता के जन्मदिन पर बेटी आराध्या संग कुछ तस्वीर साझा की. तस्वीर में वो अपनी बेटी और मां के साथ नजर आ रही हैं. फोटो बैकग्राउंड में उनके पिता भी दिख रहे हैं. उन्होंने फोटो की सीरीज शेयर करते हुए लिखा, “आपको हमेशा प्यार करती हूं, सबसे प्यारे प्यारे डैडी-अज्जा. सबसे प्यारे, दयालु, देखभाल करने वाला, मजबूत, उदार और नेक… आपके जैसा कोई नहीं… कभी नहीं. जन्मदिन की शुभकामनाएं! स्मरण में प्रार्थना. हमें आपकी बड़ी याद आती है.”

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर करण जौहर का उपहार, दिया ये खास गिफ्ट; जानिए

इस बात ने खींचा लोगों का ध्यान
ऐशवर्या के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति अभिषेक संग कोई फोटो साझा नहीं की. ऐशवर्या के इस पोस्ट के बाद दोनों के अलग होने की अफवाह तेजी से फैलने लगी. इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “डियर ऐश.. आप कभी भी आराध्या और अभिषेक के साथ कोई फोटो क्यों नहीं लेती..आपके परिवार की तस्वीरें बहुत कम होती हैं, तो क्या इसका मतलब ये है कि आप लोग अलग हो गए हैं..?”

इस इवेंट में बढ़ी अफवाहें
दरअसल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की अफवाह पेरिस फैशन वीक इवेंट के दौरान ही शुरू हो गई थी. जब ऐश्वर्या बेटी आराध्या संग नजर आई थीं. वहीं, जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता और पोती नव्या भी पहुंचे थे. इस इवेंट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने सभी को क्रॉप कर दिया था. इसमें केवल अमिताभ बच्चन और आराध्या ही नजर आईं. वहीं, नव्या के पोस्ट में ऐश कहीं नहीं दिखीं. इसके बाद बच्चन परिवार में झगड़े की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This