Bhojpuri: पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जोड़ी ने उड़ा दिया गर्दा, ‘हथियार’ में दिखा पावर स्टार का दंबंग अंदाज

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टर और सिंगर पवन सिंह को पावर स्टार के तौर पर जाना जाता है. पवन सिंह की नई फिल्मों और गानों का इंतजार दर्शकों को काफी उत्साह के साथ रहता है. ऐसे में एक्टर और सिंगर ने अपने फैंस का दिल रखा है. आज पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज किया गया है. गाने के बोल ‘हथियार’ है, जिसे वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

गाने में पवन सिंह और भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस में से एक नम्रता मल्ला की जोड़ी ने धमाका किया है. दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से देखकर फैंस खुश हैं. इस जोड़ी ने इंटरनेट का पारा हाई कर के रख दिया है. अगर गाने में डांस की बात करें तो नम्रता मल्ला और पवन सिंह ने गर्दा उड़ा कर रख दिया है. गाने पर फैंस व्यूज की बारिश कर रहे हैं. रिलीज होने साथ ही इस गाने ने यूट्यूब के ट्रेंडिंंग सेक्शन में अपनी जगह बना ली है.

नम्रता मल्ला और पवन सिंह की जोड़ी का धमाका
गाना ‘हथियार’ मेंं नम्रता मल्ला और पवन सिंह की जोड़ी ने धमाल कर दिया है. लंबे समय बाद दोनों एक साथ आए हैं. इससे पहले पवन सिंह और नम्रता मल्ला एक गाने में नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी जब भी साथ आती है वो अपने आप में खास होता है. इससे पहले पवन और नम्रता लाल घाघरा गाने में नजर आए थे. नम्रता मल्ला को भोजपुरी की नोरा फतेही के नाम से जाना जाता है. उनके डांस की चर्चा पूरे इंडस्ट्री में होती है.

वीडियो में पवन का कोई जवाब नहीं
रिलीज हुए इस गाने में पवन सिंह का पावरफुल अंदाज देखा जा सकता है. ‘हथियार’ गाने को पवन सिंह और राज नंदनी सिंह ने मिलकर गाया है. इस गाने के लिरिक्स को छोटू शिकारी ने लिखें हैं. वहीं, इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने कोे खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है.

Bhojpuri: इस रोमांटिक सांग को सुन भूल जाएंगे बॉलीवुड के ट्रैक, रितेश पांडे की आवाज का चला जादू

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This