मोदी सरकार ने मुफ्त अनाज योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा सीधा फायदा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Free Ration Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, केंद्र सरकार की फ्री अनाज योजना को अगले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बात की घोषणा खुद पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी जनसभा के दौरान की थी. इस योजना को आज केंद्र सरकार ने आने वाले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया है. इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोगों को सीधा फायदा होने वाला है.

इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी. उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मुफ़्त अनाज योजना को पांच साल के लिए बढ़ाने का फ़ैसला हुआ है. करीब 81 करोड़ लोगों को फ़ायदा मिलेगा. वहीं, इस काम में करीब 11.80 लाख करोड़ खर्च किया जाएगा. 

जानकारी दें कि पीएम अनाज योजना की शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान की गई थी. इसके बाद से योजना का विस्तार होता रहा है. अब इस योजना को आने वाले 5 सालों तक जारी रखा जाएगा.

वहीं उन्होंने प्रेसवार्ता में आगे कहा कि मंत्रिमंडल ने आज रेप और POCSO एक्ट से संबंधित केसों की त्वरित सुनवाई के लिए चलाई जा रही फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की योजना को 3 वर्षों तक जारी रखने की स्वीकृति दी है.

Latest News

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास: मुरिया दरबार में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ जाएंगी. दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर...

More Articles Like This