CGBSE Exams 2024: 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी, यहां चेक करें कंप्लीट शेड्यूल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CGBSE Exams 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने कक्षा 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है. वे अभ्यार्थी जो इस वर्ष होने वाली बोर्ड एग्जा्म में शामिल हो रहे हों, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर विजिट कर बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिस में दी जानकारी के अनुसार, 2024 सेशन के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 10 से 31 जनवरी 2024 के बीच किया जाएगा. बोर्ड ने इस बाबत नोटिस जारी कर दिया है.

यहां करें चेक
CGBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानने के लिए बोर्ड की आधिकारीक वेबसाइट cgbse.nic.in. पर विजिट करना होगा.

बोर्ड नियुक्त करेगा एग्जामिनर
इस बाबत बोर्ड ने ये भी साफ कर दिया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं केवल बोर्ड द्वारा नियुक्त एग्जामिनर ही लेंगे. स्कूल खुद से एक्सर्टनल एग्जामिनर नियुक्त नहीं कर सकते हैं. अगर कोई स्कूाल ऐसा करता पाया जाता है, तो वो परीक्षा मान्य नहीं होगी और स्टूडेंट्स को हुए नुकसान का पूरा जिम्मा स्कूल का होगा.

कैसे चेक करें डेटशीट
CGBSE प्रैक्टिल परीक्षाओं की तारीखों को जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं. यहां होमपेज पर CGBSE प्रैक्टकल डेट्स 2024 नाम का लिंक दिया होगा. इस पर टैप करें. ऐसा करते ही आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिस पर आप नोटिस चेक कर सकते हैं. यहां से इसे डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़े: BPSC सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी मेन्स के नतीजे घोषित, इस दिन होगा साक्षात्कार

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This