Sonipat News: सड़क पर मिली जली हुई कार, लोगों ने अंदर देखा तो उड़े होश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहां गोहाना क्षेत्र के गांव कहैल्पा से कथूरा जाने वाले रोड पर जली हुई एक वैगनआर कार मिली. कार के अंदर जलकर मरे एक व्यक्ति का कंकाल मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

कार में पड़ा था मानव का कंकाल
जानकारी के अनुसार, गोहाना क्षेत्र के गांव कहैल्पा से कथूरा जाने वाले रोड पर जली सुबह करीब पौने दस बजे लोगों ने जली हुई वैगनआर कार देखी. लोगों ने कार के अंदर मानव का कंकाल देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. बरोदा थाना प्रभारी रमेश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कार की अगली सीटों के बीच में कंकाल मिला. कार के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई. इसके बाद बलबीर के परिजनों को सूचना दी गई.

देर शाम वैगनआर लेकर निकला था बलबीर
बताया जा रहा है कि कहैल्पा गांव का 45 वर्षीय बलबीर मंगलवार देर शाम को वैगनआर लेकर घर से निकला था. रात को वह घर वापस नहीं लौटा. बुधवार सुबह कहैल्पा से कथूरा मार्ग पर गांव कथूरा के जलघर के पास ग्रामीणों ने पूरी तरह से जली हुई कार को देखा.

घटना के बाद बलबीर का सुराग नहीं लगा है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है जले हुए कार में जो कंकाल मिला है, वह बलबीर का ही है. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This