Mau: शादी की रश्म के दौरान दीवार बनी काल, बच्चे सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मऊ जिले के दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार की दोपहर घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित एक व्यक्ति के मकान की दीवार गिर गई. इस हादसे में शादी की रश्म पूरी करने में जुटी तीन महिलाओं और एक बच्चे का जहां मौत हो गई, वहीं 14 अन्य घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

दीवार के पास ककन छुड़ाने की रश्म पूरी कर रही थी महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित असकरी मेमोरियल स्कूल के पास एक दीवार बनी थी. दीवार करीब 10 फीट ऊंची, 15 फीट लंबी थी. यहां स्थानीय निवासी बृजेश गुप्ता के बेटे, जिसका विवाह बीते 6 दिसंबर को हुआ था. उसका ककन छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में घर की महिलाएं दीवार के पास रश्म पूरी कर रही थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला-अधिकारी
इसी दौरान अचानक दीवार के पूर्वी साइड में रखी मिट्टी धंसने से दीवार ढह गई, जिसके मलबे में महिलाएं दब गई. घटना से वहां चीख-पुकार मच गई. जिस किसी को भी घटना की जानकारी हुई, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम घोसी सुमित सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस के आला-अधिकारी जेसीबी के साथ पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां
इस घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि 14 लोग घायल हो गए. इस घटना से शादी की खुसियां मातम में तब्दील हो गई. हंसी वाले घर में आंसूओं की धार बहने लगी. दुखी लोग इस घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई दे रहे हैं.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This