पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गिरेगा पारा, जानिए मौसम का हाल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: दिसंबर माह का पहला सप्ताह बीत गया है. उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ रही है. हालांकि इन सब के बीच तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है. इन सब के बीच भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज से हल्की बारिश के साथ बर्फबारी देखी जा सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. पहाड़ पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी.

गिरेगा तापमान, जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज से पहाड़ों पर बर्फबारी देखी जाएगी, जिसके बाद से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड मे बढ़ोत्तरी देखी जाएगी. उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर का दौर शुरू होगा.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
जहां एक ओर हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आज राजधानी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. राजधानी में आज कोहरा भी छाया रहेगा.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में गिरावट, सोने के भाव हुए स्थिर, जानिए ताजा रेट

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This