Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो राजस्थान में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हुई दिख रही हैं. शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब WTI क्रूड 71.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 2 डॉलर से अधिक चढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

बिहार में पेट्रोल 46 पैसे, जबकि डीजल 43 पैसे महंगा हो गया है. प. बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा गुजरात, गोवा, हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली बढ़त देखने को लि रही है. वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल 61 पैसे और डीजल 58 पैसे सस्ता हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 51 पैसे सस्ता हुआ है. यूपी, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये, जबकि डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.26 रुपये, जबकि डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.68 रुपये, जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये, जबकि डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: “2024 में नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने का प्रयास जारी रखेगा भारत”, जॉन टी चैंबर्स ने की कई भविष्यवाणी

Latest News

October Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October Bank Holidays: अक्टूबर में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो तारीख याद रखना ही...

More Articles Like This