Maharashtra: नागपुर में कार-ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की देर रात नागपुर शहर के बाहरी क्षेत्र में कार और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल को अस्पताल भेजवाते हुए शवों को कब्जे में ले लिया.

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार
घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा काटोल-कलमेश्वर मार्ग पर सोनखंब गांव के पास देर रात करीब 12.15 से 2 बजे के बीच हुआ. उन्होंने बताया कि एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सात लोग कार से लौट रहे थे। तभी उनके वाहन की सोयाबीन लेकर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई.

एक का गंभीरावस्था में चल रहा इलाज
इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. घायल तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए नागपुर लाया गया. जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है.

ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

PM Modi आज जारी करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित...

More Articles Like This