पुणे में हादसा: पिकअप-ऑटो की टक्कर, आठ लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां पुणे में रविवार की देर रात पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई.

एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

देर रात हुआ हादसा
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्घटना पुणे से 150 किलोमीटर दूर स्थित कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार की रात करीब 11:30 बजे हुआ.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन अहमदनगर से कल्याण की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पिंपलगांव जोगा में एक पेट्रोल पंप के पास उसकी ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन के चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Latest News

AI के क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष शक्ति बनने की कोशिश में चीन, तेजी से कर रहा सेना का आधुनिकीकरण

Tulsi Gabbard: चीन 2030 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में दुनिया की शीर्ष शक्ति बनने की कोशिश कर रहा है...

More Articles Like This