Agra Crime: पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, सोती रही लाश के साथ, फिर…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra Crime: यूपी के आगरा से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां एक पति का शराबी होना उसके लिए काल बन गया. पत्नी ने उसे खौफनाक मौत की सजा दे दी. यही नहीं पति की हत्या के बाद वह लाश के साथ सोती रही. दिल को दहला देने वाली यह वारदात सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर की है. हालांकि, खुद आरोपी पत्नी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को किया फोन, कहा मैने पति की हत्या कर दी है
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बरहन का रहने वाला नीरज वेल्डिंग का काम करता था. वह मुस्तफा क्वार्टर में किराए पर रह रहा था. उसके साथ पत्नी प्रीति कुशवाहा भी रहती थी. सोमवार को पत्नी ने पुलिस को फोन किया. उसने बताया कि मैंने पति की हत्या कर दी है. उसे करंट लगाकर सोते समय मार दिया है. दो दिन से घर में लाश रखी हुई है. मुझे आकर गिरफ्तार कर लो.

पहले पति का बांधा पैर, फिर लगाया करंट
पत्नी के इस फोन से पुलिस में हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया. डीसीपी सिटी सूरज राय ने कहा कि पत्नी ने अपने बयान में बताया है कि पति रोजाना शराब पीकर आता था. उससे झगड़ता था. इस वजह से वह परेशान थी. परसों रात को भी नशे में आया था. तभी उसके पैर बांध दिए. इसके बाद करंट लगा दिया. इससे उसकी मौत हो गई. इस घटना को दो दिन से वह छुपाई हुई थी. उधर, इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है. पत्नी की इस निर्दयता से लोग हैरान हैं.

Latest News

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन आदिशक्ति की स्‍वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है. इस...

More Articles Like This