Kannauj Encounter: हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल पुलिसकर्मी की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kannauj Encounter: कन्नौज में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटे के बीच हुई फायरिंग की घटना में घायल पुलिसकर्मी की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई. मालूम हो कि फायरिंग की यह घटना बीते सोमवार को हुई थी.

5 फरवरी को होनी थी सचिन राठी की शादी
मालूम हो कि विशुनगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने सिपाही सचिन राठी गया था. इसी दौरान पुलिस और हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे की बीच फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें सिपाही राठी घायल हो गया. मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सिपाही सचिन राठी का चयन पुलिस में 2019 में हुआ था. 5 फरवरी को उसकी शादी होनी थी. पुलिस लाइन में सिपाही को अंतिम सलामी दी जाएगी.

खून सप्लाई की नस कटने से हुई दिक्कत
पुलिस और रीजेंसी के डॉक्टर के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर की ओर से 12 बोर का बड़ा वाला कारतूस प्रयोग किया गया, जिसे आम तौर की भाषा में हाथी मार कहा जाता है. जांघ में गोली लगने के बाद बड़ा घाव हो गया, जिसके कारण से शरीर को खून सप्लाई करने वाली मुख्य नस फट गई. इस नस के फटने से काफी खून बह गया.

डॉक्टर ने ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त नस को ठीक कर दिया था, लेकिन रात करीब 1:00 बजे अत्यधिक खून बहने की वजह से सचिन राठी का ब्लड प्रेशर लो हो गया. इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This