Rashifal: सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए सभी राशियों का हाल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 29 December 2023: आज 29 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की उदयातिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है. आज के दिन सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान आइए ग्रह-नक्षत्रों के चाल के हिसाब से काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

ये भी पढ़ें- Festival Calendar: साल 2024 में कब है होली, दशहरा और दिवाली, जानिए जनवरी से दिसंबर तक के व्रत-त्यौहार की पूरी लिस्ट

मेषः आज का दिन चुनौती भरा रहेगा. ऑफिस में अधिकारियों से बहस हो सकती है. लव लाइफ में खटास आ सकती है. माता-पिता के सेहत का ख्याल रखें.

वृषभः लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा. कार्यों पर फोकस करें. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे.

मिथुनः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. इस राशि के सिंगल जातकों को प्यार का प्रपोजल मिल सकता है. धन लाभ के योग हैं. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

कर्कः ऑफिस के कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं. प्यार के रिश्तों में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है. ऑफिस के राजनीति से दूर रहें. सेहत का ख्याल रखें.

सिंहः आय के स्रोत में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के प्रबल योग हैं. वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Panchang: शुक्रवार को कार्य सिद्ध के लिए सबसे शुभ योग, जानिए मुहूर्त और राहुकाल का समय

कन्याः आज का दिन शानदार रहेगा. किसी अच्छे कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. प्यार के रिश्तों में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है. सेहत का ख्याल रखें.

तुलाः रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार लें. कार्यों पर फोकस करें. नौकरी में तरक्की के योग हैं. करियर पर फोकस करें.

वृश्चिकः प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. लंबे समय से उधारी फंसा पैसा वापस मिल सकता है. नया निवेश से पहले अनुभवी लोगों से राय लें.

धनुः इस राशि के सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है. मेहनत से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. वाद-विवाद से दूर रहें.

मकरः आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. यात्रा के योग हैं.

कुंभः आज का दिन सामान्य रहेगा. कारोबार में नया निवेश के लिए दिन शुभ है. प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. कार्यों की गुणवक्ता पर फोकस करें. धन लाभ संभव है.

मीनः आज का दिन शानदार रहेगा. लव पार्टनर के साथ रोमांस के पल बिताएंगे. भावनाओं को काबू में रखें. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This