Jamshedpur: नए साल के पहले दिन अमंगल, सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jamshedpur Road Accident: नए वर्ष के पहले दिन झारखंड से अमंगल की खबर आ रही है. यहां सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित साई मंदिर गोल चक्कर के समीप हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए कार सवार पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे.

पिकनिक मनाने जा रहे थे कार सवार
मिली जानकारी के मुताबिक, एक इंडिगो कार में आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर पिकनिक मनाने जा रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में वाहन में सवार आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पांच की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पांच युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतको में छोटू यादव, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मोनू महतो, शुभम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

मातम में तब्दील हुई नए वर्ष की खुशियां
दो युवक हर्ष कुमार झा और रवि झा को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया. नए वर्ष की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 April 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 April 2026 Ka Panchang: 27 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़...

More Articles Like This