Kuno National Park: नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuno National Park: श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से नए वर्ष की शुरुआत में ही अच्छी खबर सामने आई है. यहां नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन चीता शावकों को जन्म दिया है. अक्तूबर में आशा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी. अब नए साल में शावकों को जन्म देने की खबर आई है. नन्हें शावकों की तस्वीरें भी कूनो से सामने आ गई हैं. इधर, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ने भी बाड़े में जाकर सावकों के जन्म की पुष्टि की है.

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया ट्वीट
इसके साथ ही केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर शावकों के जन्म की जानकारी दी है. उन्होंने इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने भी इस पर खुशी जताई है. मालूम हो कि इसके पहले मादा चीता सियाया ने चार बच्चों को जन्म दिया था.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों के एक समूह को बाड़े में छोड़कर भारत में प्रोजेक्ट चीता का उद्घाटन किया था.

पार्क में मौजूद चीतों की स्थिति
भारत में चीतों को बसाने के लिए शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट के तहत कुल 20 चीते लाए गए थे. इनमें से 8 नामीबिया और 12 दक्षिण अफ्रीका के चीते शामिल थे. अभी वर्तमान में कूनो में 7 नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक व सात मादा चीते आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा मौजूद हैं. कई चीतों की मौत भी हो चुकी है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This