AIIMS में बढ़ी सुविधाएं! अब गेट पर ही मिलेगी इमरजेंसी में खाली हुए बेड की जानकारी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AIIMS: दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में इमरजेंसी मरीजों के लिए सुविधा बढ़ा दी गई है. दरअसल, आपातकालीन विभाग में इलाज करवाने के लिए आ रहे रोगियों को अब गेट पर खाली बिस्‍तर की जानकारी मिल जाएगी. मरीजों की सुविधा को देखते हुए गेट नंबर- 1 यानी प्रवेश द्वार के सामने लगाए गए एलईडी डिस्प्ले को ठीक किया जा रहा है. इस बोर्ड पर बेड की जानकारी दी जाएगी. एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने इसके लिए आदेश जारी किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, AIIMS के गेट नंबर एक के सामने स्थापित एलईडी डिस्प्ले को सही किया जाएगा. यहां इमरजेंसी बिस्तरों की उपलब्धता डैश बोर्ड पर दिखाई जाएगी. इससे फायदा यह होगा कि जिन मरीजों को अंदर जाने के बाद दूसरे अस्‍पताल में जाने का सुझाव दिया जाता है, उन्‍हें गेट के बाहर ही बेड की जानकारी मिल जाएगी.

मरीज होते थे काफी परेशान 

इससे पहले, मरीजों को अंदर जाकर ही पता चलता था कि उनके लिए बेड उपलब्ध है या नहीं. इस वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती थी. खासकर तब जब मरीज स्थिर होता था और उसे दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया जाता था. एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने बताया कि यह व्यवस्था मरीजों की सुविधा को देखते हुए की जा रही है. इस सुविधा से मरीजों को गेट पर ही जानकारी मिल जाएगी कि उनके लिए बेड उपलब्ध है या नहीं. इससे उनका समय भी बर्बाद नहीं होगा और परेशानी से भी बचेंगे.

गेट नंबर-1 के आसपास का क्षेत्र होगा विकसित

साथ ही एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने अपने आदेश में कहा है कि अरबिंदो मार्ग स्थित एम्स के गेट नंबर एक को सुधारा जाएगा. इस गेट को इमरजेंसी मरीजों, आंतरिक रोगियों और आगंतुकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वर्तमान समय में गेट के आसपास की स्थिति खराब है. इसे लेकर फैसला किया गया है कि गेट नंबर एक यानी प्रवेश द्वार के आसपास के क्षेत्र से पुराने आपातकाल से सटे भूमिगत टैंक के आसपास के क्षेत्र तक नवीनीकरण और पुनर्निर्माण का काम किया जाएगा. इससे गेट के आसपास की स्थिति में सुधार होगा और रोगियों को आने-जाने में सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें :- School Holiday: ठंड से ठिठुरी मथुरा, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने दिया आदेश

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This