NIA Raid in Punjab: बठिंडा में एनआईए ने गैंगस्टर हैरी मौड़ का घर किया सील

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raid in Punjab: एनआईए ने बठिंडा में बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार की सुबह बठिंडा के गांव मौड़ में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर दबिश दी. इस दौरान टीम ने गैंगस्टर के घर को सील कर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले लम्बे समय से गैंगस्टर के घर कोई नहीं रह रहा था.

हैरी मौड़ डबल मर्डर का है आरोपी
मालूम हो कि गैंगस्टर हैरी मौड़ हत्या का आरोपी है. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव लहरा मोहब्बत में डबल मर्डर किया था. करीब एक माह पहले गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. टीम द्वारा घर को सील करने की कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लगी रही.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This