Kuno National Park: कूनो पार्क से एक और बुरी खबर, चीता ‘शौर्य’ की हुई मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuno National Park: छह महीने बाद कूनो से एक और बुरी खबर आ रही है. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए एक और चीता की मौत हो गई है. इसका नाम ‘शौर्य’ बताया गया है. मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.

इस मामले में वन विभाग के एपीसीसीएफ और डायरेक्टर लॉयन प्रोजेक्ट के हवाले से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था. मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई. उसे ट्रैंकुलाइज किया गया. कुछ देर के लिए तो उसे होश आया, लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी. रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद ही चीता के मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

मालूम हो कि प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों का नामीबिया से और फरवरी 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था. अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है. आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर अगस्त में आई थी. उसके छह महीने बाद अब यह बुरी खबर आई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This