Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 80.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई के रेट भी आज सुबह बढ़त दिखी और यह 75.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया. मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है. यूपी, बिहार सहित देश के कई राज्‍यों में तेल की खुदरा कीमतें आज नीचे आई हैं. हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे गिरकर 96.65 रुपये लीटर बिक रहा है, तो डीजल 26 पैसे सस्‍ता होकर 89.82 रुपये लीटर हो गया है. लखनऊ में आज पेट्रोल थोड़ा महंगा हुआ और 4 पैसे बढ़कर 96.47 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल 3 पैसे चढ़कर 89.66 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह पेट्रोल 88 पैसे सस्‍ता होकर 107.24 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 82 पैसे की गिरावट के साथ 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में कितने बदले दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  •  पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Q3 GDP Growth: तीसरी तिमाही में भारत की GDP 8.3% रहने का अनुमान, GST कटौती से बढ़ी मांग

Q3 GDP Growth: मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर लगभग 8.3%...

More Articles Like This