Haryana News: हरियाणा सीएम ने तोड़ा प्रोटोकॉल, जानिए क्यों पहुंच गए कलाकार का पैर छूने

Must Read

Haryana News: पूरे देश समेत हरियाणा में गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा है. पुलिस लाईन कैथल रोड करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ध्वजारोहण किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने प्रोटोकॉल तोड़कर कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को चौंका दिया. मुख्यमंत्री का गणतंत्र दिवस समारोह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

CM manohar lal khattar
CM Manohar Lal Khattar

सीएम ने छू लिए कलाकार के पैर
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में भगवान राम से संबंधित नृत्य प्रस्तुति चल रही थी. प्रस्तुति देखने के बाद अचानक मुख्यमंत्री आधिकारिक प्रोटोकॉल तोड़कर कलाकारों के बीच पहुंच गए. वह मंच से नीचे आए और भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार के पैर छू लिए. हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर द्वारा कलाकार के पैर छूए जाने का वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा का केंद्र बना है. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पुलिस लाईन करनाल में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
दरअसल, हरियाणा में गणतंत्र दिवस समारोह उमंग व उत्साह के साथ पुलिस परेड ग्राऊंड, पुलिस लाईन कैथल रोड करनाल में धूमधाम से मनाया गया. इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अधिकारी, कर्मचारी, मेधावी छात्रों व खिलाडियों, एनजीओ और समाज सेवकों को उत्कृष्ट काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस समारोह में आयोजित परेड में पुलिस विभाग महिला व पुरूष जवानों की टुकड़ी, होमगार्ड के जवानों की टुकड़ी, एनसीसी एयर विंग, एनसीसी आर्मी विंग तथा एनसीसी गर्ल डिवीजन की टुकड़ी शामिल थी.

Latest News

ईरान संघर्ष से रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में हुआ नुकसान, खुद डोनाल्ड ट्रंप ने किया स्वीकार 

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्वीकार किया है कि ईरान संघर्ष का मिडटर्म चुनावों पर...

More Articles Like This