लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: भूमि विवाद में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ से सनसीखेज वारदात की जानकारी मिल रही है. बताया जा रहा है कि यहां जमीनी विवाद में थार गाड़ी पर सवार होकर आए दबंगों ने गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मकदमा में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

आज होनी थी विवादित जमीन की पैमाइश
मिल रही जानकारी के अनुसार, लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में ट्रिपल मर्डर हुआ है. यहां भूमि विवाद में थार गाड़ी पर सवार होकर आए दबंगों ने गोली मारकर महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आज विवादिज जमीन की पैमाइश होनी थी. उससे पहले ही दूसरे पक्ष के लोग असलहा लेकर पहुंचे थे और लेखपाल के सामने ही फायरिंग करने लगे. यह मामला म​लिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव का है. बताया जा रहा कि मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि मृतकों में ताज खां (55), फरहीन पत्नी फरीद खान (40) और हलदा पुत्र फरीद (20) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दबंगों ने जब फायरिंग की तो फरीद के बेटे हलदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताज खां और फरीद की पत्नी फरहीन ने लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया. परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सदमे में आए फरीद को हार्ट अटैक आ गया. गंभीर हालत में उसे महिलाबाद CHC में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई गई है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This