West Bengal: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा, तीन की मौत, 15 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal: पश्चिम बंगाल से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बुधवार की देर रात उत्तर दिनाजपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक दो वाहनों से टकराते हुए पलट गया. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कम से कम 15 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया
पुलिस ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर करणदिघी में तुंगीदिघी बस स्टैंड के पास हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पहले दो चलती गाड़ियों से टकराया गया और फिर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में सिविक वालंटियर और एक साइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. घायलों का उपचार रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This