Bihar Floor Test: विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, पद से हटाए गए अवध बिहारी चौधरी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Floor Test: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है. बिहार में आज सीएम नीतीश कुमार को अग्नि परीक्षा होनी है. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार को बहुमत भी साबित करना है. इसके लिए कार्रवाही शुरू हो गई है. इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित हुआ. 125 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया.

विधानसभा सत्र की कार्रवाही राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुई. राज्यपाल के अभिभाषण में नारेबाजी भी देखने को मिली थी. वहीं, आज विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया. इस प्रस्ताव को विधान सभा में मंजूरी मिल गई. विधानसभा अध्‍यक्ष अवध चौधरी को पद से हटाए जाने का संकल्‍प प्रस्‍ताव सदन में पास हुआ, इसके बाद उनको कुर्सी से हटा दिया गया. उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव सदन में पारित हुआ. उन्‍होंने सभी सदस्‍यों का धन्‍यवाद दिया.

पहले ध्वनि मत से प्रस्ताव पास हुआ. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बाद वोटिंग की भी नौबत आई. इसके बाद वोट दिया गया. जहां इस प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट पड़े. वहीं, इस प्रस्ताव के विपक्ष में 112 वोट पड़े. इसी के साथ अवध चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया.

बता दें कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि जल जीवन हरियाली में मिशन मोड में काम हो रहा है. गया, बोध गया, राजगीर, नवादा में शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है. अब मैट्रिक में लड़कियों की संख्या लडकों के बराबर पहुंच गई है. बिहार शिक्षक बहाली से शिक्षक छात्र का अनुपात राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This