IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट मैच में 500 विकेट लेने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND vs ENG: भारत के धाकड़ ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने टेस्‍ट मैच में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्‍होंने शुक्रवार यानी 16 फरवरी को भारत और इंग्‍लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जा रहे राजकोर्ट टेस्‍ट मैच में जैक क्रॉली को आउट कर यह उप‍लब्धि हासिल की है. इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज है. बता दें कि उनसे पहले पूर्व कप्‍तान अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

रविचंद्रन अश्विन ने 98वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की है. इनसे पहले आठ गेंदबाज टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं. टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने 87वें टेस्ट में यह अनोखी उपलब्धि हासिल की थी.

ये भी पढ़ें :- IRCTC Ladakh Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ करें लद्दाख के मनमोहक दृश्यों का दीदार, जानें किराया और बुकिंग डिटेल्स

कुंबले से इस मामले में आगे निकले अश्विन

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने 105 और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न ने 108वें टेस्ट में ये कीर्तिमान रचा है. यानी अश्विन ने तेज गति से 500 विकेट लेने के मामले में वॉर्न और कुंबले को भी पीछे कर दिया है. अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया. कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी.

सबसे कम गेंदों पर 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

अश्विन सबसे कम गेंदों पर 500 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 25714 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की. मैक्ग्रा आश्विन से आगे हैं. उन्होंने सबसे कम 25528 गेंदों पर 500 विकेट हासिल किए हैं. वहीं जेम्स एंडरसन ने 28150 गेंदों और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 28430 गेंदों पर 500 विकेट लिए है.

 

ये भी पढ़ें :- मुजफ्फरनगर: STF ने बरामद किए 4 टाइम बम, आरोपी को दबोचा, कर रही पूछताछ

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This