Andhra Pradesh: श्री चेंगलाम्मा मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, INSAT-3DS की सफल लॉन्चिंग के लिए की पूजा-अर्चना

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

INSAT-3DS Launch Today: इसरो (ISRO) आज, 17 फरवरी को अपने मौसम उपग्रह INSAT-3DS को लॉन्च करेगा. इसरो की ओर से किए जा रहे इस लॉन्चिंग का उद्देश्य मौसम संबंधी और प्राकृतिक आपदाओं की सटीक जानकारी पाना है. INSAT-3DS उपग्रह के सफल लॉन्च होने के लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आंध्र प्रदेश के सुल्लुरपेट में श्री चेंगलाम्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की.

इनसैट श्रृंखला का तीसरा उपग्रह
इसरो प्रमुख ने पूजा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि आज शाम 05:35 मिनट पर INSAT-3DS लॉन्च किया जाएगा. यह मौसम संबंधी और प्राकृतिक आपदाओं की सटीक जानकारी के लिए लॉन्च किया जा रहा है. यह उपग्रह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के लिए बनाया गया है. यह इनसैट श्रृंखला के उपग्रहों का तीसरा उपग्रह है.

मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी
जीएसएलवी एफ14 रॉकेट मौसम उपग्रह INSAT-3DS को पृथ्वी की भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित करेगा. भारत सरकार के मंत्रालय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस मिशन की पूरी फंडिंग की है. ये लॉन्चिंग अंतरिक्ष की दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे की दिशा में अहम कदम है. INSAT-3DS सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगी, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा.

ये भी पढ़े: VC के जरिए कोर्ट में पेश हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, अब इस दिन होगी मामले की सुनवाई

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This