Indore News: बेटी ने थाम रखा था पिता का हाथ, कार ने छुड़ाया जीवनभर का साथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore News: इंदौर से दुखद खबर आ रही है. यहां हातोद क्षेत्र में पिता का हाथ पकड़कर जा रही मासूम बिटिया को कार ने रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल होने से चार वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया. मामला दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई.

पिता का हाथ पकड़ कर घर जा रही थी मासूम जैनब
जानकारी के अनुसार, हातोद के कुम्हार मोहल्ला निवासी शोएब की चार वर्षीय बेटी जैनब उनका हाथ पकड़कर घर जा रही थी. इसी दौराना एक कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे से जा रही जैनब व शोएब को टक्कर मार दी.

बच्ची को पांच फीट तक घसिटता ले गया कार चालक
कार चालक ने रफ्तार कायम रखा. टक्कर के बाद पिता एक तरफ गिर गया, लेकिन बच्ची को कार चालक रौंदते हुए पांच फीट आगे तक ले गया. टक्कर से गिरे पिता ने खुद को संभाला और बच्ची को बचाने के लिए भागा, तब तक कार के पहिए बच्ची पर चढ़ चुके थे और कार एक मकान से टकरा कर सड़क की तरफ भागने लगी.

लोगों ने किया पीछा, कार छोड़ फरार हुआ चालक
पिता ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग कार का पीछा करने लगे.एक युवक ने कार पर पत्थर मारकर भी रोकने का प्रयास किया. जब चालक को ऐसा लगा कि कार सहित भागना मुश्किल है तो वह कार खड़ी कर फरार हो गया. कार बस्ती में रहने वाले महेश नामक व्यक्ति बताई जा रही है. वह फरार है.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के संबंध में मृत बच्ची के पिता से जानकारी ली. पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई. इस घटना मोहल्लावासियों में शोक व्याप्त हो गया. लोग दुखी मन घटना को लेकर बातें करते रहे.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This