Article 370 Box Office Day 2: फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Article 370 Box Office Day 2: यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर मूवी आर्टिकल 370 को 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. दर्शकों की ओर से इस मूवी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यामी गौतम की एक्टिंग ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है और मूवी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. सिनेमाघरों में मूवी को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं, आइए जानते हैं कि मूवी ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है.

मूवी ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

यानी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ लोगों को खूब पसंद आ रही है. वहीं मूवी के ओपनिंग डे की बात करें, तो इसने 5.9 करोड़ का बिजनेस किया है. ये दप काफी चर्चा में बनी हुई है. मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन (शनिवार) को 7.5 करोड़ की कमाई की है. बता दें, ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. वहीं दो दिनों का अब तक का कुल कलेक्शन 13.4 करोड़ रुपये है. अगर इसी तरह से आर्टिकल 370 की कमाई का सिलसिला जारी रहा, तो यकीनन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने वाली है.

क्या है मूवी की कहानी?

यामी गौतम स्टारर मूवी आर्टिकल 370 धारा के इर्द गिर्द घूमती है. इस मूवी की कहानी कश्मीर को स्पेशल राज्य का दर्जा दिए जाने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने को लेकर है. मूवी में दिखाया गया है कि आर्टिकल 370 जब तक नहीं हटा था, तब तक कश्मीर के क्या हालात थे और इस धारा के हटने के बाद वहां पर कैसे हालात पैदा हुए थे. इस शानदार पॉलिटिकल ड्रामा में यामी गौतम ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है.

ये भी पढ़े: हर क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका, Mann Ki Baat कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This