PFI के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, दो लाख के इनामी आरोपी को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः तेलंगाना के निजामाबाद में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा युवाओं को भर्ती करने और उन्हें आतंक और हिंसा को अंजाम देने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक फरार इनामी आरोपी को दबोच लिया है. शिकंजे में आए आरोपी पर दो लाख रुपए का इनाम है. उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएफआई तेलंगाना उत्तर के राज्य सचिव अब्दुल सलीम को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पकड़ा जाने वाला वह 15वां आरोपी है. उसके खिलाफ पिछले वर्ष जुलाई में निजामाबाद पुलिस स्टेशन में राज्य पुलिस ने मामला दर्ज कराया था.

यह है मामला
पिछले वर्ष जून में निजामाबाद जिले में वीआई टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन एनआईए ने इस मामले को अपने पास ले लिया. उन्होंने सबसे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था. इसके बाद मार्च में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था.

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This