मुश्किलों में AAP, अब LG ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ दी CBI जांच की मंजूरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दी है. मालूमम हो कि सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपए की उगाही का आरोप है.

सत्येंद्र जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ मिलकर जेल से जबरन वसूली रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप है.

एलजी सक्सेना ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच की मंजूरी देते हुए इस मामले को गृह मंत्रालय के पास भी भेजा है. इससे पहले एलजी ने जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के इशारे पर पैसे निकालने के लिए तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दी थी.

इन अधिकारियों पर इतने करोड़ लेने का आरोप
सुकेश चंद्रशेखर ने जैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2018-21 के दौरान व्यक्तिगत रूप से या अपने सहयोगियों के माध्यम से विभिन्न किस्तों में उनसे 10 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे, ताकि वह दिल्ली के विभिन्न जेलों में शांति से रह सकें. जैन इस दौरान आप सरकार में जेल मंत्री भी थे. सत्येंद्र जैन और राजकुमार के अलावा दो अधिकारियों संदीप गोयल और मुकेश प्रसाद पर भी साढ़े 12 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया गया है.

तिहाड़ जेल में VIP ट्रीटमेंट लेने का आरोप
सत्येंद्र जैन को ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वह स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं. उन पर तिहाड़ जेल में रहने के दौरान बॉडी मसाज और वीआईपी ट्रीटमेंट लेने का भी आरोप था.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This