कौशाम्बी: चल रहा था द्वारपूजा का कार्यक्रम, DJ में उतरा करेंट, तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कौशाम्बी: कौशाम्बी से खुशियों के बीच मातम की खबर आ रही है. शनिवार की देर रात यहां भरवारी में द्वारपूजा के दौरान डीजे में 11 हजार वोल्ट का करेंट उतर गया. इस दुर्घटना में दो बरातियों सहित डीजे संचालक की मौत हो गई. घटना से बरात में अफरा-तफरी मच गई. शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

जानकारी के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे नगर के वॉर्ड नंबर सात रामनगर के उसरापर में कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव से बारात आई थी. बाराती नांचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे.

डीजे में उतरा 11 हजार वोल्ट का करेंट
द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान डीजे में हाईटेंशन करेंट उतर गया. करेंट की जद में दो बाराती और डीजे संचालक आ गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. करेंट से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए. तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई.

मातम में बदली शादी की खुशियां
इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई. गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This