Mohali: मोहाली में मॉल के बाहर तड़तड़ाई गोलियां, कुख्यात अपराधी की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mohali: पंजाब से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सोमवार को मोहाली के सेक्टर-67 स्थित सीपी मॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जम्मू के कुख्यात अपराधी की हत्या कर दी गई.मृतक की पहचान राजेश डोगरा उर्फ मोहन चीर के तौर पर हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

जम्मू-कश्मीर का निवासी था मृतक राजेश डोगरा
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर निवासी राजेश डोगरा अपने दो दोस्तों के साथ मॉल घूमने आया था. इसी दौरान स्कॉर्पियो सहित दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. गोली लगने से राजेश की मौत हो गई. फायरिंग शुरु होते ही मृतक के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राजेश डोगरा की रेकी कर रहे थे और जैसे ही वह मॉल से बाहर निकला तो उस पर फायरिंग शुरु कर दी गई.

17-18 राउंड की गई फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, चार-पांच हमलावरों ने 32 बोर और 45 बोर की पिस्टल से गोलियां चलाई. बताया जा रहा है कि 17-18 राउंड फायरिंग की गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव के पास गोलियों के लगभग एक दर्जन खोके भी बरामद किए है, शव सड़क पर मिला. मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि वह कुख्यात अपराधी था.

सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटा रही पुलिस
मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। जिले के एसएसपी डा. संदीप गर्ग ओर आईजी रोपड़ रेंज भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की जा रही है. पुलिस मॉल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और उनको गिरफ्तार किया जा सके.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This