Gorakhpur: महाशिवरात्रि पर गोरक्षनगरी आएंगे CM योगी, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur News: चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखुर आएंगे. सीएम 8 मार्च को धुरियापार में कंप्रेस्ड बॉयो नेचुरल गैस प्लांट का शुभारंभ करने के साथ ही 220 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.

महाशिवरात्रि के अवसर पर सीएम योगी पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की कामना करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों ने ताल कंदला का निरीक्षण किया. वहीं, भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हैं.

जानकारी के अनुसार, सीएम योगी 8 मार्च को दोपहर बाद आएंगे और ढाई बजे धुरियापार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां कंप्रेस्ड बायो नेचुरल गैस प्लांट का शुभारंभ करने के साथ ही 220 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 9 मार्च को सुबह 10 बजे ताल कंदला में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी (ट्रेनिंग सेंटर) का शिलान्यास करेंगे.

10 मार्च को अपराह्न तीन बजे सीएम 50 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न 50 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसमें 50 टीडीपी क्षमता का सीएंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, लालडिग्गी में स्मार्ट गार्वेज ट्रांसफर सेंटर और शहर में त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के इंटीग्रेटेड कार्य का लोकार्पण शामिल हैं.

11 मार्च को सुबह दस बजे मुख्यमंत्री मानबेला ग्राउंड में राप्ती नगर विस्तार योजना की अवशेष भूमि पर टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना का शिलान्यास करेंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This