ED Raid In Jharkhand: कांग्रेस की महिला विधायक Amba Prasad के कई ठिकानों पर ED की रेड

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
ED Raid In Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा झारखंड में एक बड़ी कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसी ED द्वारा कांग्रेस पार्टी से महिला विधायक अम्बा प्रसाद (Amba Prasad) के आवास समेत अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई जारी है. ईडी द्वारा उनके रांची स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. हजारीबाग में भी तलाशी ली जा रही है. मीडिया सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने झारखंड की राजधानी रांची के साथ ही हजारीबाग में छापेमारी की है.
रांची के तीन लोकेशन और हजारीबाग के कई लोकेशनों पर ईडी की टीम की तलाशी जारी है. खबरों के अनुसार, मंगलवार की सुबह ही ईडी की टीम ने कांग्रेस की महिला विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी की है और इसी के बाद से ईडी के अधिकारी कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास की तलाशी कर रहे हैं. मंगलवार की सुबह-सुबह ही रांची में ईडी का छापा पड़ने से हड़कंप मचा हुआ है.
मीडिया सूत्रों के अनुसार, टीम में ईडी के चार अधिकारी शामिल हैं.  तो वहीं खबर सामने आ रही है कि महिला विधायक के रांची के तीन अलग-अलग लोकेशनों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. रांची के साथ ही हजारीबाग से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर के साथ ही उनके कई रिश्तेदारों के घर पर भी ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. वहीं इस मामले में विस्तृत जानकारी को लेकर अभी प्रतीक्षा की जा रही है.
ये भी पढ़े: Punjab, राजस्थान और MP सहित चार राज्यों में NIA कर रही छापेमारी, जानें क्या है मामला?
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This