अश्लील कंटेंट पर मोदी सरकार का एक्शन, 19 वेबसाइट समेत 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

18 OTT Platform Ban: केंद्र सरकार ने एक बार फिर से आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने इस दिशा में एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक की है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म को बैन करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं पूरे देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म की 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल को भी बैन किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई उनपर की गई है जो आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67ए, आईपीसी की धारा 292 का अनुपालन नहीं कर रहे थे. इतना ही नहीं ये सभी प्लेटफॉर्म महिलाओं के आपत्तिजनक प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इन सभी OTT प्लेटफॉर्म पर भद्दे कॉन्टेंट दिखाए जा रहे थे. इन सभी को गूगल प्लेस्टोर और एप्पल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. इससे पहले केंद्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन प्लेटफॉर्म से भद्दे कंटेंट को हटाने की चेतावनी दी थी.

इन Apps पर लगा बैन

आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें Uncut Adda, TriFlicks, X Prime, Neon X VIP, Besharams, Hunters, Dreams Films, Voovi, Yessma, Xtramood, Nuefliks, MoodX, Fugi, Chikooflix, Hot Shots VIP और PrimePlay शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: द‍िल्‍ली मेट्रो के 2 नए कॉर‍िडोर की आज आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, ये होंगे स्टेशन और यहां कर सकेंगे इंटरचेंज

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This