फरीदाबाद में हादसा: सामने आई नीलगाय, पेड़ से टकराई कार,तीन दोस्तों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फरीदाबादः फरीदाबाद से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. गुरुवार को यहां नीलगाय को बचाने में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि चौथा दोस्त गंभीर रूप से घायल है. अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है.

फरीदाबाद से लौट रहे थे चार दोस्त
बताया जा रहा है कि चार दोस्त कार में सवार होकर फरीदाबाद से लौट रहे थे. इसी दौरान फरिबाद में अचानक कार के सामने नीलगाय आ गया. उसे बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया.

गंभीर रूप से घायल चौथे का चल रहा उपचार
राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया.

सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वालों में पलवल जिले के अलावपुर के दो और जनौली का एक युवक शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This