Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Manipur Earthquake: मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि ये झटके मणिपुर के उखरुल के पास लगे और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड रही. भूकंप सुबह करीब 06:56 मिनट पर आया था. इसका केंद्र जमीन से 90 किलोमीटर गहराई में था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि मणिपुर के उखरुल में ये भूकंप आया, लेकिन तीव्रता कम होने की वजह से कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब ज्यादा दबाव बनता है, तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.
Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.